उतरौला बलरामपुर -थाना कोतवाली उतरौ ला अन्तर्गत ग्राम पंचा यत बभनी बुजुर्ग के ग्राम अहिरौला के निवा सी धनराज की मौत के बाद सोमवार को राष्ट्री य स्वयं सेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल गांव में जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। विभाग के कार्य वाहक अमित कुमार, जिला कार्य वाहक अभिमन्यु, रूपेश कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार गुप्ता, गोपालजी व महन्त अरुण दास ने सभी परिवार जनों व ग्रामीणों से पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। और ग्रामीणों को संगठित रहने की सलाह देते हुए कहा कि अब का समय आततायियों और आतंक फैलाने वालों को दण्ड देने व दिलाने का है। प्रशासन को पूरे मामले में निष्पक्ष होकर कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में कोई भी लापरवाही की गई तो मुख्यमंत्री से मिल कर अधिकारियों को दंडित कराया जाएगा। विधायक राम प्रताप वर्मा ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए उन्होंने कहा कि गांव में घटी घटना न केवल दुस्साहसिक है वरन पीड़ादायक भी है। वह अपनी पार्टी के साथ पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं, और जरूरत पड़ने पर वह हर समय परिवार के साथ खड़े रहेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने भी सभी परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस मामले में जिन-जिन अधिकारियों की उदा सीनता और गैर जिम्मेदारी सामने आई है, उन सबकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने के साथ प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में लाया जाएगा।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने