उतरौला बलरामपुर - अधिवक्ता की निजी भूमि पर स्थगन आदेश आने के बावजूद भी लगातार हो रहे, निर्माण कार्य से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील संघ भवन में अध्यक्ष प्रह्लाद यादव व मंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में एक बैठक संघ भवन में की गई।बैठक में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निर्माण के विरुद्ध आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है।अधिवक्ता संघ उतरौला केअध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने अपने साथी अधिवक्ता की भूमि पर जबरननिर्माण कार्य को लेकरप्रशासन की निन्दा की, और आर पार की लड़ाई लड़ने का घोषणा की।अधिवक्ता के मामले में अनिश्चित कालीन न्या यिक कार्य से विरत रहने का निर्णय भी लिया गया है। साथ ही साथ बुधवार से क्रमिक अनशन की घोषणा की गई। मंत्री रवि शंकर मिश्रा ने अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रकरण में जिला प्रशासन सेलेकर स्थानीय प्रशासन का मनमाना रवैया अपना रहा है और न्यायालय के स्थगन आदेश का अनुपालन भी न करके निर्माण कार्य जारी कर रखा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ता संघउतरौ ला ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बुधवार से क्रमिक अनशन जारी किया जायेगा। मंत्री ने यह भी कहा कि सभी अधि वक्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य हे अन्यथा उनके विरुद्ध संघ कठोर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अब्दुल कय्यूम खां निजाम अंसारी गज नफर अली, शहबाज़ फजल ने एक स्वर में निर्माण का विरोध किया गया।बैठक में अधिवक्ता रश्मि सिंह व शिवानी सिंह ने जिला प्रशासन न्यायालय के स्थगन आदेश की न मानना उनके ताना शाही रवैया से तंग आकर जिला प्रशासन के द्वारा अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।बैठक में मोहम्मद मुस्लिम खान, अखिलेश सिंह,ओ पी श्रीवास्तव,इज़हारुल हसन,आलोक गुप्त, अतुल लाला,दिनकर श्रीवास्तव,बृजेश वर्मा, राधेश्याम यादव, तुलसी राम यादव, शमशाद चौधरी के अलावा भारी संख्या अधिवक्ता मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने