सी.एम.एस. में सम्पन्न हुई भर्ती परीक्षा

लखनऊ, 17 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के विभिन्न कैम्पसों में आज टीचिंग स्टाफ एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई। यह परीक्षा पूरी तरह से कम्प्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा थी, जिसके लिए 1617 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था तथापि उपयुक्त आवेदनों की छंटनी के उपरान्त आज 989 अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग किया। यह परीक्षा सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस, गोमती नगर प्रथम कैम्पस, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस, कानपुर रोड कैम्पस, महानगर कैम्पस, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस एवं स्टेशन रोड कैम्पस की कम्प्यूटर लैब्स में तीन पालियों में सम्पन्न हुई। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि आज सम्पन्न हुई भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर व सीनियर कक्षाओं में विभिन्न विषयों हेतु सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन किया जायेगा जबकि नॉन टीचिंग स्टाफ के अन्तर्गत क्लर्क, आफिस असिस्टेन्ट, पर्सनल असिस्टेन्ट, आई.टी. असिस्टेन्ट, कम्प्यूटर लैब असिस्टेन्ट, साइन्स लैब असिस्टेन्ट, लाइब्रेरियन, कैरियर काउन्सलर एवं केयरटेकर आदि विभिन्न पदों हेतु आवेदकों ने भाग्य परीक्षण किया।

श्री खन्ना ने बताया कि आज सम्पन्न हुई भर्ती परीक्षा के उपरान्त सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं कक्षा प्रदर्शन हेतु आमन्त्रित किया जाएगा एवं अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थी नये शैक्षिक सत्र से सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भावी पीढ़ी के उत्तरोत्तर विकास में सहायक होंगे। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने शिक्षकों को सरकारी मानकों से अधिक वेतन एवं सेवा शर्तें प्रदान करता है, साथ ही शिक्षकों के प्रोफेशनल कौशल को निखारने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिसकी बदौलत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को आकर्षित करने एवं बनाए रखने में सी.एम.एस. सदैव सफल रहा है। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने