बलरामपुर- पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने लौकहवा डिप पर पुल बनाने हेतु किया प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री महोदय के नाम इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक पत्र भी लिखा।
क्षेत्रीय लोगों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया जिसमें बताया गया कि जनपद बलरामपुर के विधान सभा तुलसीपुर में विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा अंतर्गत हरिहरगंज ललिया बनकटवा (अन्य जिला मार्ग) के किलो मीटर 11 पर स्थित लौकहवा डिप पर पुल निर्माण नहीं होने से बारिश भर लाखों लोगों का आवागमन बाढ़ आते ही बन्द हो जाता है सड़क पर जंगली एवं पहाड़ी नालों जैसे हेंगहा, डोरवा, गौरैय्या, चकैया आदि नालों का बारिश का पानी बहने लगता है लौकहवा डिप पर डबल रोड सिंगल रोड में बदल जाता है और सड़क ऊंचाई से नीचे चली जाती है जिससे तेज चलने वाले वाहन अक्सर दुर्घटना ग्रस्त होते हैं कई बार दुर्घटना मौत का कारण बन चुकी है मकुनहवा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय चेत राम वर्मा ने इसी सड़क पर बाढ़ में बह कर जान गंवाई थी कई बार ऐसी घटनाओं पर तैराकों और सुरक्षा बलों ने लोगों की जान बचाई है इसी रोड पर ललिया थाना, हर्रैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा स्थित है साथ ही भारत नेपाल के अंतरास्ट्रीय सीमा पर इसी सड़क से नवीं सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के जवान एवं सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के कर्मचारी आते जाते हैं जिससे यह सड़क और पुल लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है जिला मुख्यालय बलरामपुर आने के लिए विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा के लोगों का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है जो तेज बारिश और बाढ़ में अक्सर बन्द हो जाता है इस समस्या से लौकहवा डिप पर पुल बनने से ही क्षेत्र की जनता को निजात मिलेगा इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के साथ मन मोहन तिवारी, कृष्णा राम, अमरेश, राकेश, काशी राम, जय शंकर, महेश, राम निवास, छोटकउ पन्नालाल, शाहिद ,दिनेश,इरफान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने लाैकहवा डिप पुल को बनाया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित पत्र भेज कर पुल निर्माण को नितांत आवश्यक बताया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know