बलरामपुर फर्स्ट : जागृत समाज के निर्माण का संकल्प
सामाजिक चेतना को जागृत करने के अपने सतत अभियान के अंतर्गत बलरामपुर फर्स्ट ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक साप्ताहिक योग व्याख्यानमाला का सफल आयोजन किया। इस व्याख्यानमाला के माध्यम से योग के दार्शनिक, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर विद्वानों द्वारा सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए, जिससे समाज में योग के प्रति जागरूकता और रुचि का विस्तार हुआ।
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर फर्स्ट की टीम ने सिसई घाट, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर तथा विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में योगाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन आयोजनों का उद्देश्य "स्वस्थ आयु के लिए योग" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना था।

बलरामपुर फर्स्ट का यह प्रयास केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है, जो योग के माध्यम से जनमानस में सकारात्मक चेतना का संचार कर रही है।

"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और जागृत समाज का आधार हैँ 

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने