उतरौला बलरामपुर- डी एम विपिन कुमार जैन तथा एस पी विकास कुमार ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल पांच मामले आए, जिनमें से किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका। सभी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम बनाने का निर्देश देते हुए डी एम ने कहा कि मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों की सहमति से मामले का यथोचित समाधान किया जाए। डी एम ने यह भी कहा कि सार्वजनिक उपयोग वाली जमीनों के अवैध कब्जों को खाली करा ने की कार्यवाही अन वरत जारी रहनी चाहि ए। खाली कराई गई जमीनों पर दोबारा अतिक्रमण न हो इस की भी निगरानी की जाए। बड़हरा कोट तथा तेंदुआ तकिया गांव में सार्वजनिक जमीन खाली कराने के लिए प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के दौरान राजस्व निरीक्षकों को तीन दिन के भीतरमौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश भीदिया। इस दौरान एस डी एम मनोज कुमार,नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्य, प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम बल जीत राव, महिला उपनिरीक्षक शालिनी सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार,उपनिरी क्षक हीरा लाल,राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र कुमा र, मनोज यादव, मनीष कुमार, चांद बाबू, विद्यादत्त, चन्द्र मणि झा, दिपतेश, हिमांशु अरुण कुमार, संदीप कुमार, राम नरेश, संदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, संदीप श्रीवास्त व, प्रियाश,शिभम,राम लौटन, धर्मेन्द्र कुमार राजस्व निरीक्षक, दुर्गेश कुमार के अलावा सभी हल्का के लेखपाल व थाने के एसआई व पूलिस बल मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know