उतरौला बलरामपुर-प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा के आगमन पर गांव में साफ सफाई के लिए दर्जनों सफाई कर्मी लगाए गये हैं। गली मोहल्ले व सम्पर्क मार्ग में जमी गन्दगी खर पत वार साफ किया जा रहा है। उतरौला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बभनी बुजुर्ग में सोमवार को प्रभारी मंत्री  चौपाल लगाकर गांव के विकास कार्यों का जायजा लेंगे। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने बताया, कि प्रभारी मंत्री गांव में जनता की समस्याओ को सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। इसी ग्राम सभा के ग्राम अहिरौला में पिछले महीने हुई धनराज मौर्य की हत्या के बाद प्रशासन के विरुद्ध उपजे असन्तोष को कम करने के लिए ग्राम वासियों से भी वार्ता भी करेंगे। प्रभारी निरीक्षक को निलम्बित करने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग अभी भी पूरी न होने के चलते मंत्री को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने