उतरौला बलरामपुर - थाना कोतवाली उतरौला अन्तर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर के निवासी मोहम्मद फारुक खां आयु लगभग 58 वर्ष पुत्र मकबूल अहमद खां ने ग्राम नारायनपुर मझारी में अपना खेत जोतने के लिए गए हुए थे।जोताई करते समय ट्रैक्टर के पलटने से रमवापुर कला के निवासी मुहम्मद फारुक खां ट्रैक्टर के नीचे दब जाने सेउनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फाईल फोटो
बताया जाता है कि फारुक अपने निजी ट्रैक्टर से शनिवार को सुबह 09 बजे नरायनपुर मझारी में अपना खेत जोत रहे थे। कि अचानक ट्रैक्टर के पलट जाने से वह पहिए के नीचे आ गये।पहिए से दबने के चलते वह मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर शाम परिवार जनों ने तलाश की तो पता चला कि नारायनपुर मझारी में खेत जोतने के लिए गए हुए थे। गांव वालों नारायनपुर मझारी पहुंच कर देखा कि खेत में उनका शव पड़ा हुआ है परिवार जनों ने मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम सा मच गया। रविवार के दिन उनके पैतृक गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।इस मौके पर पूर्व चैयरमेन प्रत्याशी एजाज मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख लकी खां,सपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परशुराम वर्मा, पूर्व गन्ना चैयर मेन मोहम्मद अतीक खां, ग्राम प्रधान डाक्टर मुबारक अली के अलावा भारी संख्या में अपने नमः आंखों से उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know