उतरौला बलरामपुर- ग्राम पंचायत पुरैना वाजिद, विकास खंड श्रीदत्तगंज की प्रधान सायना बेगम ने अपने कार्यों और जनसेवा के दम पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान दैनिक भास्कर द्वारा आयोजि त उत्तर प्रदेश कीसबसे बड़ी "प्रधान रेटिंग" में सायना बेगम को पूरे जनपद बलरामपुर के टॉप-10 प्रधानों में स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव के लिए गौरव का विषय बताया है। दैनिक भास्कर द्वारा प्रदेश भर में प्रधानों के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्था और ग्रामीण विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पुरैना वाजिद की प्रधान सायना बेगम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले के सर्वश्रेष्ठ प्रधानों में शामिल किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान सायना बेगम ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव में सड़क, नाली, खड़ंजा, साफ- सफाई, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही गरीब, जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत में कई ऐसे कार्य हुए हैं जिनसे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
दैनिक भास्कर समूह की ओर से जारी सम्मान संदेश में प्रधान सायना बेगम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना है, बल्कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास और ग्रामीणों के सहयोग का भी परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनि धियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधान सायना बेगम को बधाई दी। लोगों का कहना है कि यह सम्मान अन्य ग्राम प्रधानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
प्रधान सायना बेगम ने इस सम्मान के लिए ग्राम पंचायत की जनता, पंचायत सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे गांव की है और भविष्य में भी विकास कार्यों को इसी तरह गति देकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने