बलरामपुर- जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय की सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण में जनपद बलरामपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया गया।
त्योहार के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थलों पर प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
बलरामपुर शहर क्षेत्र अन्तर्गत मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई तथा ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से प्रमुख स्थानों की निगरानी की गई, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही।
जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सर्किल तुलसीपुर का भ्रमण किया गया, जहां एसडीएम तुलसीपुर श्री राकेश जयंत , क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेंद्र कुमार के सतत एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना पचपेड़वा क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों एवं संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं नियुक्त मजिस्ट्रेटों को सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे आमजन में सुरक्षा, विश्वास एवं अपनत्व का वातावरण बना रहा। पुलिस एवं प्रशासन हर पल मुस्तैदी के साथ जनसेवा एवं सुरक्षा में तत्पर दिखाई दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know