अम्बेडकरनगर। बसखारी रोड पर जलालपुर कोतवाली क्षेत्र, गौसपुर काकरहिया के पास एक बड़ा हादसा टल गया। कैसे? जब डायनेमिक एकेडमी की स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को बचाने की कोशिश की, तो वह अनियंत्रित होकर सीधे खाई में उतर गई। अचानक पूरी बस में चीख-पुकार मच गई। बच्चे दहशत में आ गए। लेकिन… आसपास के लोगों ने बिना देर किए राहत शुरू कर दी। एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही – कोई भी छात्र घायल नहीं हुआ। एक बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना पाकर कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बच्चों को सुरक्षित स्कूल भिजवाया और क्रेन से बस को खाई से बाहर निकलवाया। एसडीएम राहुल गुप्ता और सीओ अनूप कुमार सिंह घटनास्थल का निरीक्षण किया।
स्कुल के अनुसार – "सभी बच्चे सुरक्षित हैं, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।"यह घटना फिर से साबित करती है – सावधानी और सतर्कता कितनी ज़रूरी है। सड़क पर एक छोटी सी चूक… और बड़ा खतरा बन सकती है। इसलिए… यातायात नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने