अम्बेडकर नगर के जलालपुर स्थित बूथ संख्या 211 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन हुआ। पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर देवेश मिश्र ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला सशक्त संवाद है। यह राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का बोध कराते हुए सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने