बचपन बनाम सिगरेट: ज्योति बाबा के नशा मुक्ति परिवार आंदोलन ने फूका नशे के खिलाफ बिल्कुल


टॉफी के साथ बिक रहा कैंसर: क्या तंबाकू बच्चों का बचपन निकल रहा है...ज्योति बाबा


डॉक्टर बनना था,पुड़िया मांगने लगा: नशा मुक्ति संगोष्ठी में मां का छलका दर्द,ज्योति बाबा ने दिलाई बचपन बचाने की शपथ


कानपुर 31 मई 2026। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ज्योति बाबा का नशा मुक्ति परिवार आंदोलन के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व सूर्योदय फाउंडेशन प्रयागराज के तत्वाधान में क्या तंबाकू सिगरेट बच्चों का बचपन खत्म कर रहे हैं विषय पर राष्ट्रीय-ई संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए आंदोलन के प्रणेता श्री श्री ज्योति बाबा ने कहा कि तंबाकू अब सिर्फ लत नहीं बच्चों के बचपन की कब्र बन चुका है ज्योति बाबा ने चौंकाने वाले आंकड़े रखें। भारत में 13 से 15 साल के 14.6 प्रतिशत बच्चे किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। स्कूल के गेट पर बिकती टॉफी के साथ कैंसर बिक रहा है इस सिगरेट ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का ने किशोरी को स्टाइल के नाम पर मौत का पहला कश लेना सिखा दिया है उन्होंने सवाल उठाया जिस उम्र में हाथ में किताब होनी चाहिए उस उम्र में हाथ में सिगरेट क्यों आ गई। संगोष्ठी में सूर्योदय फाउंडेशन प्रयागराज के फाउंडर धीरेंद्र राय ने कहा कि तंबाकू से हर साल भारत में 13 लाख से अधिक मोते होती हैं और इसकी शुरुआत 70% मामलों में 18 साल से पहले हो जाती है।

वरिष्ठ समाजसेवी हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रमुख पियूष रंजन सनातनी ने कहा कि निकोटिन बच्चों का मानसिक विकास रोक देता है पढ़ाई से ध्यान भटकता है और अपराध की तरफ धकेलता है कार्यक्रम में नशा छोड़ चुके युवाओं और उनकी माता ने मंच से दर्द साझा किया, एक मां गीता देवी ने कहा जिस बेटे को डॉक्टर बनना था वह पुड़िया के लिए मेरे सामने हाथ फैलाता था। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय निदेशक एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी योग गुरू ज्योति बाबा ने जनप्रिय कैबिनेट मिनिस्टर राकेश सचान जी को पगड़ी,अंग वस्त्र,माला पहनाने और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के बच्चों को तंबाकू के रोग से बचाने के लिए ज्योति बाबा जी द्वारा पिछले 35 वर्षों से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है जो सराहनीय है और मैं इस पुनीत कार्य में हर स्तर पर सहयोग करूंगा। राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल कुमार मिश्रा ने संगोष्ठी में पांच सूत्रीय बचपन बचाओ संकल्प प्रस्तुत किया,-स्कूल कॉलेज के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो,-अभिभावक हर सप्ताह बच्चों के बैग और संगत की जांच करें,-हर मोहल्ले में ज्योति बाबा का नशा मुक्ति परिवार आंदोलन समिति का गठन,- सरकार से मांग तंबाकू पर जानलेवा की बड़ी चेतावनी और प्लेन पैकेजिंग,- सोशल मीडिया पर मेरा बच्चा ज्योति बाबा का नशा मुक्ति परिवार आंदोलन।

ज्योति बाबा ने पत्रकारों से आवाहन किया कलम की स्याही से बच्चों का खून बचाइए,लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सुशासन का सपना तभी पूरा होगा,जब हर घर नशा मुक्त होगा। सोता हुआ रामराज्य जगाने के लिए पहले बच्चों का बचपन जगाना होगा।

डॉक्टर सुलोचना दीक्षित व सुश्री गीता ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें अपने घर, मोहल्ले,शहर को तंबाकू मुक्त बनाना ही होगा बच्चों को नशे की नहीं,संस्कारों की घुट्टी पिलानी होगी। अंत में श्री श्री ज्योति बाबा ने सभी को तंबाकू मुक्त बचपन बनाने की शपथ दिलाई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने