बलरामपुर- 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के तत्वावधान में जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन बुधवार को सैन्य भर्ती जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेटों को सेना में चयन हेतु आवश्यक जानकारी दी गई।
कैम्प कमांडेंट एवं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्मी कोचिंग सेंटर गोरखपुर के अमरेन्द्र मिश्र ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष के बीच (अग्निवीर योजना के तहत) और शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा जांच और लिखित परीक्षा शामिल होती है।
उन्होंने आवश्यक टिप्स देते हुए बताया कि नियमित दौड़, व्यायाम और खेलकूद पर ध्यान दें।सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी (पद के अनुसार) की मजबूत तैयारी करें। कंमांडिंग ऑफिसर कर्नल पटवाल ने कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ईमानदारी और मेहनत से किया गया कार्य लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होता है क्योंकि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। कार्यक्रम के दौरान कैडेटों को सेना में जवान और अधिकारी बनने के लिए कई आवश्यक जानकारी दी गई।इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, एन सी सी अधिकारी मेजर आरिफ खान,लेफ्टिनेंट उदयभान, लईक अंसारी,अतुल यादव,सीटीओ वंदना पाण्डेय, सूबेदार मेजर बिनय घोष,सूबेदार नंद सिंह,बीएचएम रजनीश सहित कई पी आई स्टाफ मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know