लखनऊ, दिनांक: 31 मई 2026

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जन-जागरूकता संदेश एवं इम्प्लांट डेंटिस्ट्री कार्यशाला का आयोजन

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (No Tobacco Day) के अवसर पर डॉ. एम. शाहिक (Dr. M. Shahique), Founder & Hon'ble Secretary, Academy of Oral Implantology Study Club Lucknow द्वारा आमजन से तम्बाकू एवं धूम्रपान जैसे घातक नशों से दूर रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू सेवन मुंह के कैंसर, दांतों एवं मसूड़ों की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। स्वस्थ जीवन के लिए तम्बाकू मुक्त समाज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

इसी अवसर पर दंत चिकित्सा एवं इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन हेतु “Zero to Expert : Implantology Journey” विषय पर एक दिवसीय (Full Day) विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 31 मई 2026, रविवार को Hotel Park Inn by Radisson, Vikas Nagar, Lucknow में आयोजित होगी।

इस कार्यशाला में डॉ. राघव वर्मा (Dr. Raghav Verma), Speaker of ImplantSwiss under AIM Academy Switzerland, प्रतिभागियों को आधुनिक इम्प्लांट डेंटिस्ट्री से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, क्लिनिकल अनुभवों एवं इम्प्लांटोलॉजी की सम्पूर्ण यात्रा पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे।

डॉ. एम. SHAHEEK ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य युवा एवं प्रैक्टिस कर रहे डेंटल प्रोफेशनल्स को इम्प्लांट डेंटिस्ट्री में बेसिक से एडवांस स्तर तक प्रशिक्षित करना है, जिससे वे अपने क्लिनिकल कौशल को और बेहतर बना सकें।

उन्होंने आमजन से विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू छोड़ने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश भी दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने