जिला कार्यसमिति बैठक को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

बलरामपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन पर 5 मई को प्रस्तावित जिला कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने, कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
 जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा कहा कि जिला कार्यसमिति बैठक संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिसमें आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कहा कि कार्यसमिति बैठक के माध्यम से संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, महेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ‘मोनू’, जिलामंत्री तरुण तिवारी, अरविंद तिवारी, शैलेंद्र सिंह, साधना पांडे, नंदनी शुक्ला, अमर शुक्ला, आलोक रंजन, अंशुमाली भारतवंशी, अंशमान शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने