उतरौला बलरामपुर-थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने और धर्मांतरण कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी इसरार पुत्र इसराइल निवासी ग्राम पंचायत टेढ़वा तप्पा बाक के मोज़ा बलुआ जंगली के पास शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पर रवाना किया गया। *क्या है मामला* पुलिस के अनुसार 2 अप्रैल 20 26 को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था, कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को एक आरोपी इसरार ने शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया। इस पर थाना गैण्डास बुजुर्ग में मुकदमा अपराध संख्या 44/26 धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बया न व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 351(3) बीएनएस तथा उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5 (3) की बढ़ोतरी की गई। *पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यवाही की गई है।* पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्दे श पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व सी ओ उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख बिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पर रवाना किया जा रहा है। *गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल* आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक किसल य मिश्रा, कांस्टेबल शिवशंकर, कांस्टेबल अविनाश तिवारी व महिला आरक्षी सुमन लता सरोज भी शामिल रहीं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know