गोण्डा /बुधवार 20 मई को खरगुपुर से सटे भगवानदीनपुरवा मे पूर्व सैनिक, हिंदुत्व के सशक्त नायक एवं गौ रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले बजरंग दल के जिला संयोजक रहे अमर बलिदानी स्वर्गीय श्री सुरेंद्र मिश्रा जी की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई गई । 
स्व सुरेन्द्र मिश्र जी के बलिदान दिवस पर उनके आवास पर संघ से जुड़े कई पदाधिकारी, भाजपा से जुड़े दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक व बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेंद्र मिश्र की 23वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख व पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र मिश्र "गुदगुद" व ब्लाक खंड कार्यवाह व सरस्वती शिशु मंदिर खरगुपुर के प्रबंधक प्रशांत मिश्र "बिक्कु"द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह "पंकज" ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र मिश्र ने सेना मे रहते हुए दशकों तक देश की सेवा की, इसके बाद गोरक्षा अभियान से जुड़कर पूरे जनपद मे गौ रक्षा अभियान को एक नया अयाम दिया इसके साथ ही मिश्र जी गरीबों की सेवा में लग कर हिंदुओं के
साथ हो अत्याचारों के विरोध के चलते ही उनकी हत्या 20 मई 2003 को कर दी गई। 
इस दौरान मंच पर उपस्थित मणिराम दास छावनी अयोध्या के उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महराज ने कहा कि आप सभी गौरक्षा के साथ ही हिंदू रक्षा का भी संकल्प ले । 
कार्यक्रम को विहिप के संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत मंत्री देवेंद्र जी , चौरासी कोसी परिक्रमा प्रमुख सुरेंद्र सिंह, बजरंग दल के प्रांतीय नेता राकेश वर्मा, राज कुमार ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय संपर्क प्रमुख, श्रीमान गंगा सिंह, महंत पृथ्वीनाथ, सिद्धनाथ शुक्ला प्राचार्य, सहित सैकड़ो लोगों 
ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अद्भुत बलिदान, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके योगदान को नमन किया।



उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने