थाना मोहाना पुलिस ने थानाक्षेत्र में हुई सगीर की हत्या का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक वयस्क अभियुक्त और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद सभी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सगीर और आरोपियों के बीच एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में दोबारा कहासुनी हुई, जिसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर सगीर पर हमला कर दिया। इस हमले में सगीर की मौत हो गई थी।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मोहाना चौराहा लोटन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। उनका आरोप था कि केवल गिरफ्तार आरोपियों पर ही नहीं, बल्कि उनके परिजनों पर भी साजिश में शामिल होने का मुकदमा दर्ज किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशांत कुमार प्रमाद के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। क्षत्राधिकारी सदर, सिद्धार्थनगर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मोहाना सिद्धार्थनगर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने काम किया।

पुलिस ने 04 मई 2026 को थानाक्षेत्र के मोहाना पुल स्थित अमरूद के बाग से अभियुक्त व बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक अदद आलाकत्ल (लकड़ी का टेढ़ा डंडा) भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वजीर अहमद पुत्र जलाल मोहम्मद, निवासी मधुबनी टोला जिगनिहवा, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। तीन अन्य बाल अपचारी हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक श्री खुशीलाल शर्मा, जयमाल, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार भारती, आरक्षी अरविंद चौहान, सुशील कुमार यादव और अशोक कुमार यादव शामिल थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने