उतरौला बलरामपुर विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम इमलिया बनघुसरा में स्थित शिवा कालेज ऑफ एजुकेशन में पूर्व विधायक श्याम लाल वर्मा सभागार में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान’ के अन्तर्गत विधान सभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व‌ सांसद एवं श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष  दद्दन मिश्रा के अध्यक्ष ता में इस कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर की गई। मुख्य अतिथि दद्दन मिश्रा कोअंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर उन का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि दद्दन मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब ने देश को मज बूत संविधान देने के साथ साथ सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का मार्ग भी प्रशस्त किया। उनका जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने बाबा साहब के जीवन दर्शन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों का अनु सरण करने का आह्वान भी किया। जिला महा मंत्री महेन्द्र पाण्डेय ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के शिक्षा सम्बन्धी विचार रखे। संगोष्ठी में वरिष्ठ नेता सियाराम सरोज, विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, गन्ना चेयरमैन तोता राम वर्मा जिला उपाध्यक्ष देवा नन्द गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, अंकुर गुप्ता, के अलावा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, सभासद और भारी  संख्या में मातृ शक्ति एवं गण मान्य लोग मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने