बलरामपुर - दिनांक 15.04.2026 को थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्रान्तर्गत वादिनी श्रीमती निवासी ग्राम चेतिवा इटईरामपुर थाना  गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी द्वारा उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए गए तथा अब शादी करने से इन्कार कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 36/26 धारा 69/352/351(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गैण्डास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0  36/26 धारा 69/352/351(2) बी.एन.एस. से संबन्धित अभियुक्त राशिद अली पुत्र रमजान अली निवासी ग्राम चेतिवा इटईरामपुर थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने