बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़ 
लोनी ब्लॉक में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम (नारी आरक्षण बिल) को इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा में रोके जाने के विरोध में महाआक्रोश अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख वंदना कोमल गुर्जर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सभासद गण, भाजपा पदाधिकारी समेत भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, कांग्रेस एवं टीएमसी के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं के अधिकारों के साथ किए जा रहे अन्याय पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान “नारी सम्मान, देश का अभिमान” एवं “महिला आरक्षण लागू करो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

ब्लॉक प्रमुख वंदना कोमल गुर्जर  ने कहा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है। इंडी गठबंधन द्वारा इसे रोकना महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ सीधा अन्याय है। लोनी की महिलाएं इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेंगी और जब तक यह बिल पूर्ण रूप से लागू नहीं होता, हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में विधायक नंदकिशोर ने कहा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और टीएमसी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण का विरोध किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर उन्होंने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। देश की आधी आबादी इसका करारा जवाब देगी। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस बिल को लागू कराने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने इंडी गठबंधन का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने