उतरौला बलरामपुर- अधिवक्ता संघ उतरौला वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों पर त्रिकोणीय लड़ाई शुरू हो गई है। वहीं पर संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए पांच प्रत्या शी मैदान में हैं। शेष सभी पदों पर एकल नामांकन के चलते निर्विरोध चुना जाना तय है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 290 मतदाता 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी शम्भू लाल गुप्त ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रह्लाद यादव व नरेन्द्र प्रताप वर्मा के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद पर रवि शंकर मिश्रा, मोहिबुल्लाह खान व राम देव मौर्या तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर गुप्त, चंद्रभान मिश्रा व प्रमोद कुमार सोनी के बीच त्रिकोणीय मुका बला है।संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए बृजे श कुमार वर्मा, विनीश कुमार गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, सोनू गुप्ता व सत्यदेव चौधरी के बीच मतदान होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर वासुदेव वर्मा, रमा शंकर मौर्य, उप कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए मारुति नन्दन व कोषा ध्यक्ष पद पर सतीश चन्द्र वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है।वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए इशरत अबरार, भुग्गुल प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद, अब्दुल कय्यूम, सुरेश कुमार श्रीवास्तव व कुंवर जी ने अपना नामांकन किया है। कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर सुनीलकुमार तिवारी, दिवाकर विक्रम उदय, विनय कुमार श्रीवास्तव, राधे श्याम यादव, रविकुमार गुप्ता, गजनफर अली व शहनाज रिजवी ने अपना पर्चा भरा है।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की जांच शनि वार को पूरी हो गई और सभी पर्ची वैधपाई गईं। सदस्य कनिष्ठकार्य कारिणी पद पर राधे श्याम यादव व शाह नवाज ने अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ता आरिफ अली, अरनब सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, मिस्दाकुल हसन व बार लिपिक उत्तम प्रसाद आदि लोगो ने सहयोग किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know