उतरौला बलरामपुर- तहसील अन्तर्गत ग्राम चिचूडी सहनिया के मजरा लालूडीह में सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी है। गांव के निवासी चौधरी ताज़म्मुल हुसैन के घर लगी आग तेज गर्म हवाओं के चलते विकराल रूप धारण कर ली है। प्रत्यक्ष दर्शि यों के मुताबिक दोपहर लगभग दो बजे अचान क आग भड़क उठी। कुछ ही देर में घर के पास रखा लगभग 25 0 ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया। इसअग्नि कांड में करीब 40 बकरियां जिन्दा जल गईं, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों की तत्प रता से गाय-भैंसों को समय रहते बाहर निका ल दिया गया था, वरना नुकसान और भी बढ़ सकता था।सूचना पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में दमकल की टीम भी पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
हल्का लेखपाल फख रूल हसन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू किया। शुरुआती अनुमान में लाखों रुपये की सम्प त्ति और पशु धन का नुकसान बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विशेषज्ञों के अनुसार भीषण गर्मी, सूखी हवाएं और भूसा-फूस के ढेर आग की घटना ओं को बढ़ा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुले में आग न जलाएं, बिजली उपकरणों की जांच कराएं औरज्वलन शील सामान सुरक्षित रखें। आग लगने पर तुरन्त दमकल को सूचना दें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know