अध्यक्ष व महामंत्री पद पर सीधा मुकाबला, अन्य पदों पर निर्विरोध चयन
स्थानीय अधिवक्ता संघ के चुनाव में इस बार अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी, जबकि अन्य अधिकांश पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और कई पदों पर सर्वसम्मति से नाम तय किए गए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंदर प्रताप सिंह यादव का चयन निर्विरोध हुआ है। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय (एडवोकेट) और संतोष कुमार पाण्डेय (एडवोकेट) का निर्विरोध चयन किया गया।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम अनुभव) श्रेणी में शिव प्रताप शुक्ल (राजा) एडवोकेट और प्रशांत ओझा एडवोकेट को बिना किसी विरोध के चुना गया।

संयुक्त सचिव पद पर भी बृजेश कुमार सोनी एडवोकेट और रितेश तिवारी एडवोकेट का चयन निर्विरोध संपन्न हुआ।

अब सभी की निगाहें अध्यक्ष और महामंत्री पद पर होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां प्रत्याशियों के बीच सीधा चुनावी संघर्ष होगा। अधिवक्ता समुदाय में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने