उतरौला बलरामपुर-बकरीद का त्योहार ज्यों ज्यों करीब आता जा रहा है, ग्रामीण अंचलों के हाट-बाजारों में बकरों की खरीद- फरोख्त तेज होती जा रही है। व्यापारी बहरा इच, सुलतानपुर, श्रावस्ती, बस्ती, गोरखपुर के अलावा अन्य जिलों से भी बकरों की खेप डीसीएम और पिकअप से लाकर हाट बाजारों में उतार रहे हैं। बर्रैया नस्ल की मांग सबसे ज्यादा है। बाजारों में जमुना पारी, बर्रैया, तोतापरी, राज स्थानी के अलावा अन्य नस्लों के बकरे की बिक्री के लिए आए हैं। ग्राहकों में सबसे सुन्दर और आकर्षक दिखने वाले बर्रैया प्रजाति के बकरों की मांग अधिक है। बकरे 20 हजार से 60 हजार रुपये तक के दामों में बिक रहे हैं।
*इन बाजारों में तेज हुई बिक्री:* ग्राम महुआ बाजार गोवर्धन पुर, हाशिम पारा, गैंडा स बुजुर्ग, अमया बाजार, हुसेना बाद, पेहर बाजार, महदेइया श्रीदत्तगंज के अलावा आदि स्थानों पर लगने वाले हाट-बाजारों में बकरों की बिक्री तेज हो गई है। त्योहार नज दीक आते ही खरीदार भी बाजारों में दस्तक देने लगे हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know