उतरौला बलरामपुर-कृषि उत्पादन मंडी समिति के तत्वावधान में मुख्यमंत्री ने खेत- खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के तहत अग्निकांड से प्रभावित विधायक राम प्रताप वर्मा ने अपने ही आवास पर पीड़ित 11‍ किसानों को आर्थिक सहायता के चेक  वितरित किए गए। 
ग्राम पनवापुर में आग लगने से 11 किसानों की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई थी। विधायक ने पीड़ित भानमती, मोहम्मद तकी खान, मोहम्मद हकीक खान, बब्बू, शब्बू व विटटन के अलावा अन्य किसानों को भी सहायता धन राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि यह योजना आगजनी से प्रभावित किसानों को संबल प्रदान करती है। संकट की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस कार्यक्रम के दौरान  जसवंत प्रसाद,धर्म प्रकाश, प्रमोद कुमार जायसवाल, महेश गुप्त, के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने