(UPC) को-ऑपरेटिव यूनियन संघ के नए अध्यक्ष शिवेंद्र चौधरी के स्वागत को उमड़ी भीड
महराजगंज- फरेंद्रा
उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवेंद्र चौधरी के स्वागत को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक अध्यक्ष जी कार्यालय नहीं पहुंचे थे, लेकिन बड़ी संख्या में लोग पहले ही कार्यालय पहुंच चुके हैं।
गाजे-बाजे और उत्सव के माहौल के बीच लोग अध्यक्ष बनने की खुशी साझा कर रहे हैं। जगह-जगह फूल-मालाओं और स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का कहना है कि जैसे ही शिवेंद्र चौधरी कार्यालय पहुंचेंगे, उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। फिलहाल, पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल है और लोग उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know