बलरामपुर- जनपद के विभिन्न वन रेंजों में वन्यजीव / तेन्दुए की संभावित गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर गश्त एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
भांभर रेंज में गठित टीमों द्वारा प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक सेमरहवा, नरिहवा एवं जोगिहवा गांवों के समीप लगभग 4-5 किमी पैदल ट्रैकिंग करते हुए छिहुली एवं अर्रा नाला क्षेत्र में सघन गश्त की गई। इसके साथ ही मडनी, गोडनी एवं रेहरा गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया।
बनकटवा रेंज के नन्दनगर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में वन विभाग के स्टाफ द्वारा गोष्ठी आयोजित कर बच्चों एवं ग्रामीणों को वन्यजीव/ तेन्दुए से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसी दौरान कचनी, हथियाकुंडा एवं जमधरा नाला क्षेत्र में गश्त के दौरान जमधरा नाले के पास तेन्दुए के पगमार्क मिलने की पुष्टि की गई।
बरहवा रेंज अंतर्गत फोहरी एवं ककरहवा नालों से सटे गढ़वा, नन्दमहरा, झौहना एवं नेवलगंज गांवों में ई-रिक्शा, पम्पलेट, ब्रोशर एवं मेगाफोन के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
वन विभाग द्वारा सांयकाल के समय संवेदनशील गांवों में पटाखे फोड़कर वन्य जीवों को आबादी क्षेत्र से दूर रखने की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।
वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि सतर्क रहें, अकेले जंगल की ओर न जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने