बलरामपुर- भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बी.एड. सत्र 2025-2026 के लिए आयोजित 5 दिवसीय विशेष परिचयात्मक शिविर का द्वितीय दिवस बी.एड. विभाग, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर में उत्साह एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व कोर्स लीडर इशरत सिद्दीकी (जिला संगठन आयुक्त, गाइड, गोरखपुर) एवं सिराजुल हक़ (जिला संगठन आयुक्त, स्काउट, बलरामपुर) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राघवेन्द्र सिंह (विभागाध्यक्ष) रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में स्काउटिंग-गाइडिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व के गुण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक डॉ. राम रहीश, के.के. मिश्र एवं श्री शुभस्म सिंह की सक्रिय सहभागिता रही।
द्वितीय दिवस के मुख्य क्रियाकलापों में स्काउट का आधारभूत इतिहास, व्यायाम, सलामी, प्राथमिक उपचार, सहायता एवं सुरक्षा-बचाव के उपाय, झंडे एवं वर्दी की जानकारी, टोली विधि, घेरागीत तथा ट्रूप मीटिंग का अभ्यास कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्काउटिंग अनुशासन के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने सक्रिय रूप से गतिविधियों में भाग लेकर स्काउटिंग के व्यावहारिक पक्ष को समझा। यह शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know