उतरौला बलरामपुर- माडर्न थाना श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम गुमड़ी के राजेन्द्र गंज में स्थित उतरौला-गोण्डा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात कार की टक्कर से आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, और पीड़ित परिवार में कोहराम सा मच गया। ग्राम गुमड़ी के निवासी विज य कुमार राजभर के पुत्र हरि राम उर्फ सुकई ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन- पोषण करता था। शुक्र वार को लगभग एक बजे वह अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान गोण्डा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही, एक चार पहिया वाहन ने लापर वाही पूर्वक चलाते हुए अभिषेक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीष ण थी, कि अभिषेक गम्भीर रूप से घायल हो गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में उसका दाहि ना पैर भी बुरी तरह टूट गया था। घटना की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार सा मच गया। बेटे की मौत की सूचना सुनते ही मां अपना आपा खो बैठी और बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मां अपने लाल को आखिरी बार ठीक से देख भी नहीं पाई। घर के बाहर बेटे का शव पड़ा था, और मां बेहोशी की हालत में ही पड़ी थी।परिवार की हालत और भी दर्दनाक है। परिजनों के अनुसार विजय कुमार के दो पुत्र और एक पुत्री थी, जिनमें से एक पुत्र की एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। अब इक लौते बेटे अभिषेक की सड़क हादसे में मौत ने गरीब परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। दस वर्षीय बहन पूजा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भाई की याद आते ही वह फूट- फूट कर रो पड़ती थी।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। हर किसी की आंखें नम थीं और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध थे। श्रीदत्तगंज थाना प्रभारी अविरल शुक्ला ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्यवाही की जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know