उतरौला बलरामपुर - तहसील सभागार में आमजन को विधिक जानकारी एवं कानूनी सहायता के प्रति जाग रूक करने के उद्देश्य से विधिक शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवाप्राधिकरण यशपाल वर्मा ने उपस्थि त लोगों को विभिन्न विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार उतरौला वीरेन्द्र यादव तथा नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्य भी उपस्थित रहीं। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। और इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को न्याय तक सहज पहुंच, विधिक सहायता कीउपलब्धता तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों के सम्बन्ध में विस्तार रुप से अवगत कराया गया।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने