उतरौला बलरामपुर-भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधान सभा क्षेत्र उतरौला में “गांव चलो/वार्ड चलो” अभियान के तहत व्यापक जन सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमजन तक सरकार की उप लब्धियों को पहुंचाया।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिका रियों व कार्यकर्ताओं ने  जिला उपाध्यक्ष देवा नन्द गुप्ता के नेतृत्व में घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से सम्पर्क करके पत्रक वितरित कर प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुशासन,जन कल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी भी दी। आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते वर्षों में प्रदेश को विका स के लिए नये नये आयाम दिए गए हैं और आमजन के जीवनस्तर को सुधारने के लिए अनेक योजनाएं संचा लित भी की हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया है। इस दौरान नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्ता, महामंत्री राजकुमार कौशल, रोहित राज गुप्ता, रमेश जयसवाल, नगर उपाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सभासद दुर्गेश बाल्मीकि, विष्णु गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अमर चन्द गुप्ता, कपिल, वेद बाबू, युवा नेता दीपक चौधरी, एडवोकेट, दीपक गुप्ता एडवोकेट निरंकार, हरीशचंद यादव के अलावा भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवानन्द गुप्ता ने बताया कि “गांव चलो/वार्ड चलो” अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्य कर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा में जुट गए हैं।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने