उतरौला बलरामपुर - चर्म पर बढ़ रही गर्मी और लू से बचाव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के अधीक्षक डॉक्टर चन्द्र प्रकाश सिंह ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्हों ने कहा कि गर्मी में शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए जितना हो सके अधिक से अधिक पानी पिएं। *बचाव के उपाय* डॉक्टर सी पी सिंह ने बताया कि पसीना सोखने वाले हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। धूप में निकलते समय चश्मा, छाता, टोपी और चप्पल का प्रयोग जरूर करें। खुले में काम करने वालेलोग सिर, चेहरा और हाथ- पैर को गीले कपड़े से ढक कर रखें और छाते का इस्तेमाल करें।यात्रा के दौरान पीने का पानी साथ रखें। ओआर एस, लस्सी, चावल का मांड, नींबू पानी, छाछ जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। घर को ठंडा रखने के लिए परदे और दरवाजों का उपयोग करें। कार्य स्थल पर ठंडे पानी की व्यवस्था रखें। *हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें* उन्होंने यह भी बताया कि कम जोरी, चक्कर काआना, सिर दर्द, उबकाई, पसी ना आना, मूर्छा, गर्म- लाल व शुष्क त्वचा होना, पसीना न आना, नब्ज तेज चलना,असा मान्य व्यवहार या भ्रम की स्थिति, मितलीऔर मूत्र कम आना हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट कैंप के लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में दिखने के लिए तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। *क्या न करें:* श्री सिंह ने बताया कि जानवरों और बच्चों को कभी भी बन्द गाड़ी में अके ला न छोड़ें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। *लू लगने पर क्या करें:* लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से शरीर पोछें या नहलाएं और तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
            असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने