बलरामपुर- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.04.2026 को आवेदक दिलीप कुमार कश्यप पुत्र शिवशंकर निवासी नीलकोठी अचलापुर थाना कोo देहात जनपद बलरामपुर की तहरीर पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम 1. अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोi नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.04.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 74/2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित मोटर साइकिल चोरी के अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 18 घण्टे के अन्दर मोटर साइकिल सहित अभियुक्त को ग्राम गेल्हापुर रोड से कस्बा बलरामपुर की तरफ आने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर माo न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
छठ्ठी राम पुत्र स्वo भगत निवासी ग्राम डिहवा पोस्ट विराहिम पुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम में उoनिo जयनाथ चौहान, हेoकाo अंगद कुमार यादव, हेoकाo अरविन्द जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know