बलरामपुर- एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के बी.एड. विभाग में सत्र 2025-26 के छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं के लिए 5 दिवसीय विशेष परिचयात्मक शिविर का आज भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
शिविर का नेतृत्व कोर्स लीडर इशरत सिद्दीकी (जिला संगठन आयुक्त, गाइड, गोरखपुर) एवं सिराजुल हक (जिला संगठन आयुक्त, स्काउट, बलरामपुर) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. जे. पी. पाण्डेय, प्राचार्य, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार सिंह, पूर्व डीन, शिक्षाशास्त्र, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राघवेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक डॉ. राम रहीश एवं श्री शुभम सिंह के साथ-साथ अन्य शिक्षक डॉ. शिव महेंद्र सिंह और डॉ. श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे।
प्रथम दिन के अंतर्गत विविध शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें ‘ध्वज शिष्टाचार’, ‘कोर्स परिचय’, ‘टोली विधि’, ‘स्काउट के आधारभूत सिद्धांत’, व्यायाम, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम-प्रतिज्ञा एवं सिद्धांतों की जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि प्रो. पाण्डेय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विशेष अतिथि डॉ. अरुण कुमार सिंह ने स्काउट-गाइड गतिविधियों को समग्र व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know