* पुलिस महानिरीक्षक श्री अमित पाठक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा द्वारा जनपद गोण्डा में एलबीएस चौराहा, गुरुनानक चौक आदि स्थानों पर भ्रमण के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। *
जनपद गोंडा में एलबीएस चौराहा, गुरुनानक चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों, विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी गई और चालान तथा वाहन सीज की कार्यवाही की गयी।
 चेकिंग के दौरान नियमों का पालन न करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। सभी वाहन चालकों से अपील की गयी है, कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करें तथा मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे अवैध परिवर्तनों से बचें ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।
ब्यूरो चीफ गोण्डा_प्रशांत मिश्रा 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने