औरैया // थाना क्षेत्र बेला में स्थित इकलौती HP गैस एजेंसी यानी मीना गैस एजेंसी पर कोई भी ग्राहक पहुंचता है, तो वहां सर्वप्रथम कोई भी कर्मचारी नहीं मिलता लोग घंटों इंतजार करने के बाद परेशान होकर खाली लौट रहे हैं।
काफी देर बाद कर्मचारी मिलता भी है तो ग्राहकों से कहा जा रहा है कि गैस नहीं है गोदाम खाली है, सप्लाई नहीं आ रही है जब ग्राहकों ने गैस आने के बारे में पूछा तो उसका भी कोई सही जवाब नहीं दे रहे हैं बोल रहे हैं कि कोई पता नहीं गैस कब तक आएगी वहां पहुंचने वाले ग्राहकों से पूछा गया तो पता चला कि गोदाम में भी ताला लगाए हुए हैं।
या अंदर से बंद किए हुए हैं अंदर से ही बोल दिया जा रहा है कि गैस नहीं है कुछ ग्राहकों ने बताया कि एचपी बुकिंग नंबर भी नहीं लग रहा है यदि लग भी रहा है तो ओटीपी नहीं आ रहा है 
कॉल बिजी बताता रहता है जबकि इसके पहले ऐसा कुछ नहीं था। कई ग्राहकों ने एजेंसी पर कालाबाजारी का भी आरोप लगाया और कहा कि यदि गोदाम में गैस नहीं है, तो उसको बंद क्यों कर रखा है उसे खुला रखें ग्राहकों को देखने का अधिकार है गोदामों में नहीं होगी तो इंतजार करेंगे, नहीं लेंगे बंद करने से यही प्रतीत हो रहा है कि कालाबाजारी की जा रही है ग्राहकों ने आग्रह किया है कि जिला कार्यकारिणी प्रशासन को तत्काल हरकत में आना चाहिए और स्टॉक रजिस्टर चेक कर कहीं कालाबाजारी तो नहीं हो रही है, इसकी जांच करें, जिससे ग्राहकों को खाने आदि के लिए परेशान न होना पड़े ग्राहकों का ये भी कहना है कि राज्य सरकार कह रही है कि कोई कमी नहीं है तो गैस हम सबको क्यों नहीं मिल रही है या एजेंसी वाले कालाबाजारी के चक्कर में नहीं दे रहे हैं ग्राहकों ने समय पर गैस की उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है जिससे वितरण आसानी से उपलब्ध हो सके। 

रिपोर्ट :- जितेंद्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने