जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवनगर में आज पेयजल योजना के अंतर्गत ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में माननीय विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल, माननीय ब्लाक प्रमुख तुलसीपुर प्रवीण सिंह विक्की, मंडल अध्यक्ष महंतराम गुप्ता, ग्राम प्रधान राजाराम, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियन्ता संदीप सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों तथा ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान पेयजल योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामवासियों को गीत एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण एवं जल संचय के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को जल के समुचित उपयोग, जल स्रोतों के संरक्षण तथा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल बचाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे इस योजना को केवल सरकारी योजना न मानें, बल्कि अपने ग्राम पंचायत की सामूहिक संपत्ति समझते हुए इसके संरक्षण एवं रख-रखाव में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों को सुरक्षित रखना तथा योजना का दुरुपयोग रोकना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वहीं ब्लाक प्रमुख तुलसीपुर प्रवीण सिंह विक्की ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्धता को ग्राम के बेहतर स्वास्थ्य और विकास से जोड़कर देखें।
कार्यक्रम का समापन सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know