**मेरठ में जाट समाज का भव्य आयोजन संपन्न**
संवाददाता - चौधरी मुकेश सिंह
मेरठ में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा का भव्य आयोजन सामाजिक एकता और जागरूकता का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने एक मंच से संगठित रहने और शिक्षा को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सूरजमल शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष चौधरी कप्तान सिंह, आईपीएस (से.नि.) करनैल सिंह, उत्तराखंड जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह, मेजर जनरल एस.एस. अहलावत एवं एचपी सिंह परिहार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान चौधरी महावीर सिंह, हरपाल सिंह, ओमवीर सिंह, रणवीर सिंह और तेजपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ लोग मंच पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की मजबूती का आधार शिक्षा और संगठन है। युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह गजेंद्र सिंह पायल ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर करने का संकल्प लिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know