बलरामपुर- जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों एवं विस्तृत विश्लेषण के आधार पर यह अवगत कराया जाता है कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूर्णतः सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। जनपद में कहीं भी ईंधन की वास्तविक कमी की स्थिति नहीं है।
 *अफवाहों के कारण बढ़ी खपत, फिर भी पर्याप्त उपलब्धता बरकरार*
सामान्य दिनों (24 मार्च से पूर्व) की तुलना में दिनांक 25 मार्च को पेट्रोल एवं डीजल की खपत में असामान्य रूप से वृद्धि दर्ज की गई, जो पूर्णतः अफवाहों के कारण उत्पन्न पैनिक बाइंग का परिणाम है। 
*जनपद में आई०ओ०सी०एल , बी०पी०सी०एल एवं एच०पी०सी०एल० के 88 पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में 25 मार्च को डीज़ल एवं पेट्रोल की लगभग तीन गुना अधिक खपत दर्ज की गई।*
इसके बावजूद जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है , जो यह दर्शाता है कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह मजबूत एवं प्रभावी है।
 *वर्तमान स्टॉक की स्थिति (26 मार्च, प्रातः 10:00 बजे)*
*पेट्रोल का उपलब्ध स्टॉक: 1,95,300 लीटर*
*डीजल का उपलब्ध स्टॉक: 2,05,200 लीटर*
वर्तमान में जनपद में 4–5 दिन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा अतिरिक्त 2–3 दिन का स्टॉक ट्रांजिट में है।
 *आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु*
तेल कंपनियों के साथ सतत समन्वय स्थापित करते हुए सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वितरण व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि कहीं भी बाधा उत्पन्न न हो।
 *वर्तमान स्थिति का आकलन*

जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कुछ पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक कम अवश्य हुआ है, किन्तु वहां भी नियमित रूप से टैंकरों द्वारा आपूर्ति की जा रही है।
 *प्रशासन द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम*
न्यून स्टॉक वाले पंपों को प्राथमिकता पर आपूर्ति।
टैंकरों के निर्बाध आवागमन हेतु निरंतर समन्वय।
कृषि एवं सार्वजनिक परिवहन जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता।
जमाखोरी एवं अनियमित बिक्री पर कड़ी निगरानी एवं वैधानिक कार्यवाही।
 *आगामी रणनीति*
सभी पेट्रोल पंपों के स्टॉक की दैनिक निगरानी
प्रत्येक पंप पर न्यूनतम 4–5 दिन का बफर स्टॉक सुनिश्चित करना।
 *पैनिक बाइंग से बचें*
जनपद में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है। वर्तमान दबाव केवल अफवाहों के कारण उत्पन्न स्थिति है।
सभी नागरिकों से अपील है कि वे आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की खरीद करें तथा अनावश्यक संग्रह से बचें।
*जनसंदेश*
“जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें।”

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने