बलरामपुर- जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
*इंडस्ट्रियल एरिया व प्लेज़ पार्क के कार्य में तेजी लाने के निर्देश*
      बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में नए इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही प्लेज़ पार्क  के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि यह जनपद के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।
*स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश*
जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक युवाओं को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
*उद्यमियों व व्यापारियों से संवाद, समस्याओं का समाधान प्राथमिकता*
    बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे व्यापार एवं उद्योग के अनुकूल वातावरण विकसित हो सके।
*अधिकाधिक उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर*
        जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी उद्योग बंधु बैठकों में अधिक से अधिक उद्यमियों एवं एंटरप्रेन्योर को आमंत्रित किया जाए, ताकि जनपद में औद्योगिक विकास को लेकर व्यापक सुझाव प्राप्त हो सकें और सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त जीएसटी , लीड बैंक मैनेजर व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने