जलालपुर, अम्बेडकर नगर।
वाजिदपुर बहरवातर स्थित होलिका दहन स्थल पर सोमवार की देर रात अज्ञात युवकों द्वारा बिना निर्धारित मुहूर्त के होलिका जला दिए जाने से क्षेत्र में हलचल मच गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव टीम के साथ पहुंचे। उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि भी मौके पर मौजूद रहे और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर माहौल शांत रखने की अपील की।
कोतवाल अजय प्रताप यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले स्थल का निरीक्षण कराया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई। फुटेज से स्पष्ट हुआ कि कुछ युवकों ने भ्रमवश असमय होलिका दहन कर दिया था।
लेकिन कोतवाल अजय प्रताप यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने सूझबूझ और संयम का परिचय देते हुए हालात को नियंत्रित रखा। पुलिस ने तत्काल जली हुई होलिका की आग को हटवाया तथा पुनः विधि-विधान से होलिका दहन की व्यवस्था कराई। लकड़ियों की नई व्यवस्था भी कराई गई, ताकि निर्धारित तिथि और समय पर परंपरा अनुसार कार्यक्रम संपन्न हो सके।स्थानीय लोगों ने कोतवाल अजय प्रताप यादव और नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की सक्रिय भूमिका की सराहना की। नगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र शिल्पी, सिद्धू निषाद, त्रिभुवन प्रसाद,विकास निषाद, अमित निषाद सहित उपस्थित रहे। होलिका दहन की तिथि और समय को लेकर फैली भ्रम की स्थिति के कारण कुछ अज्ञात युवाओ द्वारा यह कदम उठाया गया था।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know