बलरामपुर- आगामी त्योहारों होली व ईद-उल-फितर को शान्ति व सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा चौकी मथुरा बाजार, थाना ललिया परिसर में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधान/ धर्मगुरुओं/ डीoजेo संचालकों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी/ बैठक की गई।
बैठक में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, डीजे संचालकों, होलिका दहन आयोजकों, ताजिया/जुलूस कमेटी के सदस्यों एवं मस्जिदों के मौलवियों सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत आदेशों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई—
#त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील#
#जुलूस/शोभायात्रा/धार्मिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार ही आयोजित किए जाने के निर्देश।
#बिना अनुमति डीजे/लाउडस्पीकर का प्रयोग न करने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नियमानुसार एवं निर्धारित समय सीमा में करने की हिदायत।
#सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ पोस्ट/संदेश प्रसारित न करने की चेतावनी तथा ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील।
#होलिका दहन निर्धारित स्थल पर ही किए जाने एवं किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न करने के निर्देश।
#धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की बात।
#असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील।
महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने, शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा त्योहारों को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know