औरैया // गेहूं की कटाई में भले ही देरी हो लेकिन सरकारी मशीनरी ने किसानों की उपज खरीद के लिए रविवार को ही तैयारी पूरी कर ली। सोमवार से जनपद के 56 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी गिने चुने स्थानों पर ही फिलहाल गेहूं की कटाई शुरू हो सकी है है जिले में एक हजार से ज्यादा किसानों ने अभी तक उपज बिक्री के लिए विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है खास बात यह है कि सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ये केंद्र खुले रहेंगे गेहूं की उपज को सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री करने में किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसे लेकर विपणन विभाग की ओर से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद प्रक्रिया को कंट्रोल रूम से काफी हद तक पारदर्शी रखा जाएगा जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का उद्देश्य किसानों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को दर्ज करते हुए निस्तारण कराना रहेगा किसान अपनी समस्याओं व शिकायतों के लिए 05683-249668 व मोबाइल नंबर- 8564098675 पर संपर्क कर सकते हैं जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि आज से जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।


रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने