औरैया // जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद बनाकर किसानों से खिलवाड़ करने वाले सभी माफियाओ एवं टप्पेबाजों और गौकशी के आरोपियों सहित कुल 35 से अधिक अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है अब पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है सस्ते दाम पर नकली खाद बेचकर किसानों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने करीब 5 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया है इनमें शहर निवासी शनि व चीनू चौहान, दिबियापुर का योगेश, वैसुंधरा का चरन सिंह और अजीतमल का सुनील शामिल हैं इन पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिये मानक विहीन खाद बेचने का आरोप है उधर, बिधूना पुलिस ने ऑटो और बसों में सवारी बनकर जेवर व नकदी पार करने वाले संगठित टप्पेबाज गिरोह के आठ सदस्यों पर गैंगस्टर लगाई है इसमें थाना अयाना के पाकर पुरवा निवासी गैंग का सरगना निवासी पुष्पेंद्र सिंह, सदस्य सदर कोतवाली के गांव फतेहपुर करमपुर निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू यादव अजीतमल कोतवाली के गांव दलेल नगर मुरादगंज निवासी आजाद, बिधूना के गांव जागूपुर निवासी रवि शंकर, कानपुर देहात स्थित थाना राजपुर के गांव रमऊपुर निवासी जयवीर और कोतवाली सिकंदरा के गांव बुधौली निवासी राजू शामिल हैं। इसके अलावा दिबियापुर निवासी बादल गिहार और रोहित गिहार व कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी रोहित गिहार के खिलाफ कार्रवाई की गई है इस गिरोह 11 अप्रैल 2023 को बंथरा मोड़ पर जेवर बदलने और तीन मार्च 2025 को रोडवेज बस में महिला के बैग से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि जिले में किसी भी संगठित गिरोह को शांतिभंग नहीं करने दी जाएगी, उधर, पशु क्रूरता और गोवध के मामलों में अजीतमल निवासी मनोज दोहरे, राॅकी, राजीव कुमार व अरविंद कुमार, ठाकुरगंज लखनऊ निवासी शिवश्याम कश्यप उर्फ देवीराम, मैनपुरी के करहल निवासी अंकित व नीरज कुमार, किशनी मैनपुरी निवासी प्रदीप कुमार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है इसके अलावा अछल्दा पुलिस ने अपहरण, हत्या और फायरिंग के आरोपी अछल्दा निवासी प्रदीप कुमार, रजनेश व अनुज यादव, गांव गौतला निवासी सुखानी, सुखेदव, गौतम सिंह और राहुल कुमार पर कार्रवाई की वहीं, चोरी और कूटरचित दस्तावेज गैंग के गांव बेला निवासी शिव प्रताप, कन्नौज निवासी टिंकू और फफूंद निवासी रमेश चंद्र, औरैया निवासी निवासी श्याम सिंह, फिरोजाबाद के कस्बा सिरसागंज निवासी जितेंद्र व राहुल पर गैंगस्टर लगाया गया है।

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने