गोंडा में एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट परीक्षा 48 यू पी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में 14 और 15 फरवरी 2026 को पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती तथा संत कबीर नगर जनपद के 530 एनसीसी के कैडेट शामिल हुए. सभी कैडेटों की प्रयोगिक और लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण मे संपन्न हुईl कैडेट्स ने अनुशासन, तैयारी व आत्मविश्वास का परिचय दिया. यह परीक्षा दो दिन में आयोजित की गई थी. पहले दिन शनिवार को प्रैक्टिकल परीक्षा पुलिस परेड ग्राउंड पुलिस लाइन गोंडा में संपन्न हुई जिसमें फुट ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट की परीक्षा की गई वही दूसरे दिन कैडेटों की लिखित परीक्षा का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में संपन्न हुआ।
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, अनुशासन और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में संपन्न हुई lप्रवेश-निकास, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और उत्तरपुस्तिका संग्रहण तक हर चरण पर निगरानी रखी गई. एनसीसी स्टाफ और सिविल स्टाफ की सतर्कता से परीक्षा का संचालन समयबद्ध तरीके से हुआ, जिससे कैडेटों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा.
परीक्षा के दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और सुदृढ़ बनाया. परीक्षा प्रभारी 14 गर्ल्स बटालियन गोरखपुर के कमान अधिकारी कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह तथा 44 वाहिनी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी रहे। परीक्षा के दौरान 48 यू पी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर भी उपस्थित रहे और उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. उनके साथ संबंधित बटालियनों के पी आई स्टाफ, अधिकारी और सिविल स्टाफ मौजूद रहे।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैडेटों से संवाद भी किया. उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के मूल मूल्यों अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. अधिकारियों ने कहा कि “सी” सर्टिफिकेट परीक्षा कैडेटों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आगे चलकर उनके करियर विकल्पों और व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होती है.
परीक्षा के सफल आयोजन में कॉलेजऔर पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा. अंत में अधिकारियों ने सभी बटालियनों, शिक्षकों और स्टाफ को बधाई देते हुए कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know