बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी थाना पुलिस नें नाबालिक लड़की को भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
एसीपी सिधार्थ गौतम ने बताया कि 17 फरबरी को एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उल्लेख किया था कि उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया ‌ है पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर रिर्पोट दर्ज कर जांच शुरु कर दी लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम ने 25 फरबरी को लड़की को बरामद कर लिया तथा उसके ब्यानो के आधार पर बर्धमान पुरम शिव चौक लोनी का रहने वाला समीर पुत्र महमूद का नाम प्रकाश में आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पोक्सो के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया दुष्कर्मी ने बताया कि वह फोन पर बात करता रहता था मौका पाकर उसे भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने दुष्कर्मी को जेल भेज दिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने