बलरामपुर- रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से आदर्श नगरपालिका परिषद द्वारा एम. एल. के. कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने की।
बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व को आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित बैठक में गणमान्य नागरिकों, विभिन्न होली समितियों के पदाधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग, नगर पालिका के विद्युत, सफाई एवं जल आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों सहित सभासदों को आमंत्रित किया गया।
बैठक के दौरान होली पर्व में कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर उदासी संगत गेल्हापुर के महंथ बृजानन्द जी महाराज, अधिशासी अधिकारी लाल चन्द मौर्या, व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रतिपाल सिंह,रघुनाथ अग्रवाल, डॉ.देवेश चन्द श्रीवास्तव, डॉ.राकेश चन्द्र, डॉ.तुलसीश दूबे, अमरीश शुक्ल,अजय मिश्र, अजय श्रीवास्तव सहित सभासदगण उपस्थित रहे।
पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि होली हमारा पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्व है,जिसे हम सभी को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि होली का पर्व सभी के लिए आनंददायक और सुरक्षित बन सके।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने