बलरामपुर- जनपद बलरामपुर में कैंसर एवं टीबी की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब तक कुल 54 स्क्रीनिंग कैंपों का सफल आयोजन किया जा चुका है। यह अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इन कैंपों में बड़ी संख्या में लोगों की निःशुल्क जांच की जा रही है, जिससे संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जा सके। कैंपों के माध्यम से जनसामान्य को टीबी और विभिन्न प्रकार के कैंसर के लक्षणों, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
सभी स्क्रीनिंग कैंपों का पर्यवेक्षण जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा एवं जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) राजेश पाण्डेय की टीम द्वारा लगातार किया जा रहा है। टीम द्वारा कैंपों में की जा रही जांच की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि यह अभियान जनपद में टीबी उन्मूलन और कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आगे भी निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अन्य ब्लॉकों में स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know